➤ हाल ही में हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पोषणयुक्त और रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ाने वाला मिल्कफेड के "हिम हल्दी दूध" का लोकार्पण किया।
➤ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी, कुल्लू, शिमला जिले के दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।
➤ इस दूध को पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के जैव प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित किया गया है। हिमाचल सरकार के द्वारा इसका पेंटेंट करवाया गया है।
➤ यह एक पेय डिटोक्स ड्रिंक है, जिसमें एंटी हैंगओवर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इनफ्लेमेटरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता है। ➤ इस दूध को छोटी बोतल में पैक किया गया है, जिसमें नैनो टेक्नालजी का प्रयोग किया गया है।
➤ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में इस दूध का लोकार्पण किया।
⇒ नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (National Dairy Research Institute)
➤ मुख्यालय: करनाल (हरियाणा)
➤ स्थापना: 1923
➤ डाइरेक्टर: Dr. M.S. चौहान
⇒ विषय से संबंधित करंट अफेयर्स MCQ .........
Q.1. किस राज्य सरकार ने 'हिम हल्दी दूध' को लांच किया?
Ans. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार
Q.2. 'हिम हल्दी दूध' को किसके द्वारा लांच किया गया?
Ans. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर
Q.3. 'हिम हल्दी दूध' को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहाँ लांच किया?
Ans. ओक ओवर (शिमला)में
Q.4. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कितने जिलों के दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की?
Ans. तीन जिलों के (मंडी,कुल्लू ,शिमला)
Q.5. 'हिम हल्दी दूध' को किसके द्वारा विकसित किया गया है?
Ans. पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के जैव प्रोद्योगिकी विभाग के द्वारा
Q.6. 'हिम हल्दी दूध' किस प्रकार का पेय है?
Ans. डिटोक्स ड्रिंक है।
Q.7. 'हिम हल्दी दूध' की पैकिंग के लिए किस टेक्नोलोजी का प्रयोग किया गया है?
Ans. नैनो टेक्नोलोजी

0 Comments