हाल ही में भारतीय बलेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बृहस्तिवार को 12 साल के बाद पहली
बार टी-20 में अपना पहला शतक जड़ दिया।
cheteshwar pujara
पुजारा ने सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी में सौराष्ट्र की तरफ
से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। चेतेश्वर पुजारा ने 2007 में टी-20
फ़ारमैट में अपना पदार्पण किया था। पुजारा की इस ऐतिहासिक शतकीय पारी की बदौलत पुजारा
ने टी-20 फ़ारमैट में अपने प्रवेश के संकेत दे दिये हैं। क्योंकि इससे पहले उन्हें सिर्फ
टेस्ट फ़ारमैट का बलेबाज माना जाता था। पुजारा का क्रिकेट के अन्य फ़ारमैट में इतना ज्यादा
खास प्रदर्शन नहीं है। लेकिन इस शतकीय पारी की बदौलत पुजारा ने टी-20 जैसे प्रारूप
में बेहतर प्रदर्शन करने के संकेत दे दिये हैं। अपनी इस नाबाद शतकीय पारी को पुजारा
ने 61 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। इस पारी के दौरान पुजारा ने 14 चौके और एक छके
साथ यह उपलब्धि हासिल की। पुजारा की शतकीय पारी के बावजूद भी सौराष्ट्र यह मैच हार
गयी। सौराष्ट्र ने रेलवे को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया था जिसे रेलवे ने दो
गेंद शेष रहते पाँच विकेट खोकर 190 रन बनाकर जीत हासिल की।
0 Comments