आज हम आपके लिए एक प्रमुख फल केले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर आये हैं जो परीक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और इस फल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए.....
![]() |
| Banana |
➤ ‘मुसा पैराडीसियाका’ केले का
वानस्पतिक नाम हैं। यह मुजैसी कुल से संबंधित है।
➤ केले का उत्पति स्थान दक्षिण-पूर्व-एशिया है।
➤ भारत का केले के उत्पादन में प्रथम स्थान है।
➤ केले की ज़्यादातर किस्में त्रिगुणित होती हैं।
➤ ‘मंथन’ केले की सब्जी किस्म
है।
➤ केले में वानस्पतिक अनिषेचकजनता (Vegetative
Parthen & carpy) पाई जाती है।
➤ पूवन, बसराई, नेन्द्रन, सफ़ेद बेल्ची तथा हारीछाल केले की प्रमुख किस्में
हैं।
➤ ‘सीगाटोका’ केले में एक भयंकर
रोग है।
![]() |
| banana |
➤ ‘मौको’ केले में जीवाणु जनित
रोग है।
➤ चिप्स बनाने के लिए केले की उतम किस्म नरेन्द्र है।
➤ केले में कवक जनित रोग ‘पनामा’ है।
➤ केले में विषाणु जनित रोग ‘बन्ची टॉप’ है।
➤ केले को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इथ्रेल का प्रयोग
किया जाता है।
➤ केले को पकाने के लिए 13 डिग्री सेल्सियस तापक्रम की
आवश्यकता होती है।
➤ भारत में राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (N.R.C.B) त्रिची (तमिलनाडू) में है।
नोट:---- केले की खेती मुख्यतौर पर फल के लिए की जाती
है। भारत, चीन तथा फिलीपींस जैसे
देशों में इसकी खेती काफी मात्रा में की जाती है। सम्पूर्ण
विश्व के सभी देशों में इस फल की काफी
मांग रहती है। क्योंकि इसका प्रयोग रेशों के
उत्पादन तथा सजावट के रूप में भी किया जाता है।
यह एक व्यावसायिक फल भी है जिसे उत्पादक
देश काफी मात्रा में इस फल का व्यवसाय दूसरे
देशों में करते हैं।


0 Comments