Latest Updates

7/recent/ticker-posts

Advertisement

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न- सभी परीक्षाओं के लिए- Chapter-2

 Notes Useful for: HPSSC, HPPSC, HP Patwari, HP Police, HP Forest Guard, TGT Tet, PGT, CTET, SSC, Railway, CHSL, CGL, Army GD, UPPSC, UPSSC, And Other State-Centre level exams.    

Geography, Universe gk

Q.51) सौरमंडल के ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत क्या है?
Ans:- सूर्य। 
Q.52) सूर्य का व्यास कितना है?
Ans:- 13.84 लाख कि.मी। 
Q.53) सूर्य की पृथ्वी से अधिकतम दूरी कितनी है?
Ans:- 15.20 करोड़ कि.मी। 
Q.54) सूर्य कि पृथ्वी से न्यूनतम दूरी कितनी है?
Ans:- 14.70 करोड़ कि.मी। 
Q.55) सूर्य के कुल द्रव्यमान का कितने प्रतिशत भाग हाइड्रोजन है?
Ans:- 70 प्रतिशत। 
Q.56) सूर्य के कुल द्रव्यमान का कितने प्रतिशत भाग हीलियम है? 
Ans:- 28 प्रतिशत।
Note:- 2% अन्य भारी तत्व जैसे लिथियम व यूरेनियम आदि है। 
Q.57) सूर्य की अनुमानित आयु कितनी है?
Ans:- 4.7 अरब वर्ष। 
Q.58) सूर्य का सामान्यतः दिखाई देने वाला भाग कौन सा है?
Ans प्रकाशमंडल (Photosphere)। 
Q.59) सूर्य का ग्रहण के समय दिखाई देने वाला भाग कहलाता है?
Ans:- कोरोना (सूर्य किरीट/सूर्य मुकुट)। 
Q.60) सूर्य के विकिरण मेखला (Radioactive Zone) से ऊर्जा किस रूप में बाहर निकलती है?
Ans:- Electro Magnetic रूप में। 
Q.61) सूर्य की वर्णमंडल परत (Chromosphere Layer) किस रंग की है?
Ans:- लाल रंग की। 
Q.62) सूर्य के केन्द्र या कोर (Core) में कितना तापमान होता है?
Ans:- 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस (सर्वाधिक ताप)। 
Q.63) सूर्य के केन्द्र/कोर में तापमान अधिक होने के कारण सूर्य किस अवस्था में रहता है?
Ans:- प्लाज्मा अवस्था में। 
Q.64) सूर्य की कितनी परत होती है?
Ans:- छः (6)। 
Q.65) सूर्य की किस परत या मण्डल में सौर कलंक पाये जाते हैं?
Ans:- प्रकाशमंडल (Photosphere)। 
Q.66) सूर्य के धरातल को क्या कहा जाता है?
Ans:- प्रकाशमंडल। 
Q.67) सूर्य के किस मण्डल को सूर्य का वायुमंडल कहा जाता है?
Ans:- वर्णमंडल। 
Q.68) सौर कलंक की खोज किसने की थी?
Ans:- गैलीलियो गैलीली।
Q.69) सूर्य का कौन सा मण्डल Diamond Ring के समान दिखाई देता है?
Ans:- वर्णमंडल (Chromosphere)। 
Q.70) सूर्य की कौन सी परत X-Ray किरणों का उत्सर्जन करती है?
Ans:- कोरोना (Corona)। 
Q.71) सूर्य को हमारी आकाशगंगा की पूरी परिक्रमा करने में कितने वर्ष का समय लगता है?
Ans:- 25 करोड़/250 मिलियन वर्ष। 
Q.72) सूर्य की आकाशगंगा की परिक्रमा करने वाली समय अवधि को क्या कहा जाता है?
Ans:- ब्रह्मांड/सौर वर्ष (Cosmic Year)। 
Q.73) सूर्य अपने अक्ष पर किस दिशा में एक चक्कर पूरा करता है? 
Ans:- पूर्व से पश्चिम दिशा में। (24.47 दिनों में) 
Q.74) सूर्य अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुका हुआ है? 
Ans:- 7 डिग्री। 
Q.75) सूर्य हमारी पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है?
Ans:- 109 गुना। 
Q.76) 1960 में नासा (NASA) ने कौन सा महत्वपूर्ण सोलर मिशन लांच किया था?
Ans:- Pioneer-5. 
Q.77) SOHO नामक महत्वपूर्ण सोलर मिशन किस स्पेस एजेंसी द्वारा लांच किया गया था?
Ans:- NASA और ESA (European Space Agency). 
Q.78) Parker Solar Probe महत्वपूर्ण सोलर मिशन किस स्पेस एजेंसी द्वारा लांच किया गया?
Ans:- NASA. 
Q.79) Solar Orbiter नामक सोलर मिशन किस स्पेस एजेंसी द्वारा लांच किया गया?
Ans:- ESA. 
Q.80) भारत के किस राज्य में स्थित ग्रेप्स-3 नामक वेधशाला गामा किरणों का अध्ययन करती है?
Ans:- तमिलनाडू (ऊटी में स्थित है)। 
Q.81) ग्रेप्स-3 वेधशाला में गामा किरणों का अध्ययन पर कौन से देश कार्य करते हैं?
Ans:- भारत और जापान। 
Q.82) भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) सूर्य के अध्ययन हेतु कौन सा सोलर मिशन लांच करेगा?
Ans:- आदित्य-L1. 
Note:- यह भारत का सूर्य के अध्ययन हेतु पहला मिशन है। यह एक Telescope होगा जो अन्तरिक्ष में भारत का दूसरा Telescope होगा। पहला टेलिस्कोप Astrosat है जो तारों का अध्ययन कर रहा है। आदित्य-L1 को PSLV रॉकेट द्वारा लांच किया जाएगा। 
Q.83) सौरमंडल के किन ग्रहों की परिक्रमण दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर है?
Ans:- शुक्र और अरुण (यूरेनस)। 
Q.84) सौरमंडल के कितने ग्रहों की परिक्रमण दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है?
Ans:- छः (6)। 
Q.85) सौरमंडल का सबसे बड़ा बौना ग्रह कौन सा है?
Ans:- एरिस। 
Q.86) सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है?
Ans:- प्लूटो। 
Note:- प्लूटो क्यूपर बेल्ट में स्थित एक बौना ग्रह (Dwarf Planet) है। 
Q.87) प्लूटो की खोज किसने की थी?
Ans:- क्लाइड टॉमबो (Clyde Tombough) ने 1930 में की थी। 
Q.88) जब कोई पिंड/ग्रह अपने अक्ष पर घूमता है तो उसे क्या कहते हैं?
Ans:- घूर्णन। 
Q.89) जब कोई पिंड/ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमता है तो उसे क्या कहते हैं?
Ans:- परिक्रमण। 
Q.90) सौरमंडल के किस ग्रह को घूर्णन करने में सबसे ज्यादा समय लगता है?
Ans:- शुक्र (243.7 दिन)। 
Q.91) सौरमंडल के किस ग्रह को घूर्णन करने में सबसे कम समय लगता है?
Ans:- बृहस्पति (9.55 घंटे)।
Note:- घूर्णन गति ग्रहों के वातावरण पर निर्भर करती है।  
Q.92) सौरमंडल के किस ग्रह को परिक्रमण करने में सबसे ज्यादा समय लगता है?
Ans:- नेपच्यून (164.79 वर्ष)। 
Q.93) सौरमंडल के किस ग्रह को परिक्रमण करने में सबसे कम समय लगता है?
Ans:- बुध (88 दिन)। 
Q.94) सौरमंडल के किस ग्रह की परिक्रमण गति सबसे अधिक है?
Ans:- बुध 
Note: बुध का तीव्रतम परिक्रमण समय 47.87 km/s है। 
Q.95) सौरमंडल के किस ग्रह का सबसे ज्यादा तापांतर है?
Ans:- बुध ग्रह का। 
Q.96) सौरमंडल के किस ग्रह को प्राचीन विद्वान अपोलो के नाम से जानते हैं?
Ans:- बुध (Mercury)। 
Q.97) बुध का सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरना क्या कहलाता है?
Ans:- बुध का पारगमन। 
Note:- 8 नवम्बर 2006 को ऐसा हुआ था तथा इसके 26 साल बाद 13 नवम्बर 2032 में ऐसा पुनः होगा। 
Q.98) 'Mariner 10' और 'Messenger' किस स्पेस एजेंसी के बुध ग्रह के अध्ययन हेतु एक महत्वपूर्ण मिशन हैं?
Ans:- नासा (NASA)। 
Q.99) 'Bepi Colombo' किस स्पेस एजेंसी का बुध ग्रह के लिए एक महत्वपूर्ण मिशन है?
Ans:- यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) और JAXA (जापान)। 
Q.100) 'Mio' किस स्पेस एजेंसी का बुध ग्रह के लिए एक महत्वपूर्ण मिशन है?
Ans:- JAXA (जापान)। 

Post a Comment

0 Comments