Latest Updates

7/recent/ticker-posts

Advertisement

भारतीय राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न- सभी परीक्षाओं के लिए- Chapter-1

  Notes Useful for: HPSSC, HPPSC, HP Patwari, HP Police, HP Forest Guard, TGT Tet, PGT, CTET, SSC, Railway, CHSL, CGL, Army GD, etc.    

indian polity gk


Q.1) किस अधिनियम के द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी को पूर्वी देशों से व्यापार करने का एकाधिकार प्रदान किया गया था?
Ans:- 1600 ईस्वी का राजलेख। 
Q.2) ईस्ट इंडिया कंपनी को 1600 ईस्वी के राजलेख के अंतर्गत कितने वर्षों तक पूर्वी देशों से व्यापार करने का अधिकार प्रदान किया था?
Ans:- 15 वर्षों तक। 
Q.3) ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय शासन की समस्त शक्तियाँ किसे सौंप दी गई थी?
Ans:- गवर्नर और उसकी परिषद को। 
Q.4) भारतीय शासन को संभालने वाली गवर्नर की परिषद में कितने सदस्य थे?
Ans:- 24. 
Q.5) कंपनी के अधीन भारतीय शासन को व्यवस्थित करने के उद्देशय से कितने शहरों को प्रेसीडेंसी नगर बनाया गया था?
Ans:- तीन (3)। 
Note: तीन प्रेसीडेंसी नगर थे: बंबई, मद्रास और कलकता। 
Q.6) किस अधिनियम के तहत तीनों प्रेसीडेंसियों के गवर्नर और उसकी परिषद को विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई थी?
Ans:- 1726 ईस्वी के राजलेख के तहत। 
Q.7) गवर्नरों को विधि बनाने की शक्ति मिलने से पूर्व यह अधिकार किसे प्राप्त था?
Ans:- कंपनी के निदेशक बोर्ड को। 
Note:- यह निदेशक बोर्ड इंग्लैंड में स्थित था। 
Q.8) किस अधिनियम के अंतर्गत भारत में कंपनी के शासन के लिए पहली बार एक लिखित संविधान प्रस्तुत किया गया?
Ans:- 1773 का रेग्युलेटिंग एक्ट। 
Q.9) किस अधिनियम के तहत भारत में पहली बार सुनिश्चित शासन पद्धति की शुरुआत हुई?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.10) रेग्युलेटिंग एक्ट को ब्रिटिश संसद द्वारा कब पास किया गया था?
Ans:- 1773 में। 
Q.11) 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट को कब लागू किया गया था?
Ans:- 1774 में। 
Q.12) किस अधिनियम के अंतर्गत कोर्ट ऑफ डाइरेक्टर का कार्यकाल 1 वर्ष के स्थान पर 4 वर्ष कर दिया गया था?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.13) किस अधिनियम के द्वारा बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल पद नाम दिया गया था?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.14) 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा किसे बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया था?
Ans:- वारेन हेस्टिंग्स। 
Q.15) किस अधिनियम के अंतर्गत बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी को कलकता प्रेसीडेंसी के अधीन कर दिया गया था?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा।
Q.16) किस अधिनियम के अंतर्गत बंगाल के गवर्नर जनरल को युद्ध, संधि व राजस्व संबंधी अधिकार प्रदान किए गए?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.17) किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल को परामर्श देने के लिए चार सदस्यीय परिषद का निर्माण किया गया था?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.18) 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट के तहत कलकता में कब सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई?
Ans:- 1774 में। 
Q.19) 1774 में गठित सुप्रीम कोर्ट के अधीन कौन से क्षेत्र शामिल थे?
Ans:- बंगाल, बिहार और उड़ीसा।
Q.20) 1774 में गठित सुप्रीम कोर्ट के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
Ans:- सर एलीजा इम्पे। 
Note:- सुप्रीम कोर्ट में एक मुख्य न्यायाधीश और तीन अन्य न्यायाधीश शामिल थे। 
Q.21) किस अधिनियम के अंतर्गत ब्रिटिश सरकार का 'कोर्ट ऑफ डाइरेक्टर' के माध्यम से कंपनी पर नियंत्रण स्थापित हुआ?
Ans:- 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा।
Q.22) किस अधिनियम के अंतर्गत कंपनी के लिए भारत से संबन्धित राजस्व, नागरिक और सैन्य मामलों की जानकारी ब्रिटिश सरकार को देना अनिवार्य कर दिया गया?
Ans:- 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा। 
Q.23) किस एक्ट के विवाद के कारण ब्रिटेन में गठबंधन की सरकार को अपना त्याग पत्र देना पड़ा था?
Ans:- पिट्स इंडिया एक्ट 1784 ईस्वी। 
Q.24) किस अधिनियम को 'एक्ट ऑफ सेटलमेंट' भी कहा जाता है?
Ans:- 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट। 
Q.25) किस एक्ट में भारत में पहली बार कंपनी के अधीन क्षेत्र को ब्रिटिश आधिपत्य क्षेत्र कहा गया?
Ans:- 1784 के पिट्स इंडिया एक्ट के अधीन। 
Q.26) किस अधिनियम के द्वारा द्वैध शासन की शुरुआत हुई?
Ans:- पिट्स इंडिया एक्ट। 
Q.27) किस अधिनियम के द्वारा कंपनी के वाणिज्यिक व व्यापारिक कार्यों को एक-दूसरे से अलग किया गया?
Ans:- पिट्स इंडिया एक्ट द्वारा।
Q.28) पिट्स इंडिया एक्ट के तहत सभी सैनिक,असैनिक तथा राजस्व संबंधी मामलों को जिस नियंत्रण बोर्ड के अधीन किया गया, उस बोर्ड में कुल सदस्यों की संख्या थी?
Ans:- छः (6)। 
Q.29) द्वैध शासन की व्यवस्था कब तक विद्यमान रही?
Ans:- 1858 ईस्वी तक। 
Q.30) किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल के परिषद की सदस्य संख्या चार से घटाकर तीन कर दी गयी थी?|
Ans:- पिट्स इंडिया एक्ट द्वारा। 
Q.31) किस एक्ट को कॉर्नवालिस को भारत लाने के उद्देश्य से पारित किया गया था?
Ans:- 1786 का चार्टर एक्ट। 
Q.32) किस एक्ट के तहट यह प्रावधान किया गया कि गवर्नर जनरल विशेष परिस्थिति में परिषद के निर्णय को रद्द कर सकता था?
Ans:- 1786 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.33) किस एक्ट के द्वारा लंदन स्थित नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों एवं कर्मचारियों को वेतन भारतीय कोष से देने का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1793 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.34) किस एक्ट द्वार कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.35) किस एक्ट के तहत कंपनी के चीन से तथा चाय के व्यापार के अलावा सभी व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त किया गया?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.36) किस एक्ट के द्वारा पहली बार अंग्रेजों की भारत के प्रति संवैधानिक स्थिति स्पष्ट हुई?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.37) किस एक्ट के तहत कंपनी के भागीदारों को भारतीय राजस्व से 10% लाभांश देने का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.38) किस एक्ट के तहत भारतीयों के लिए शिक्षा,साहित्य और विज्ञान की प्रगति हेतु  1 लाख रुपए वार्षिक खर्च का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट के तहत। 
Q.39) किस एक्ट द्वारा ब्रिटिश संसद ने कंपनी को अगले 20 वर्षों के लिए भारतीय प्रदेशों तथा राजस्व पर नियंत्रण का अधिकार दिया?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.40) किस एक्ट के अंतर्गत भारत में ईसाई मिशनरियों को प्रवेश करने व धर्म प्रचार करने की अनुमति दी गई?
Ans:- 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.41) किस एक्ट पर औद्योगिक क्रांति की उदरवादी नीतियों तथा लेसेज फेयर के सिद्धांत की छाप थी?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट। 
Q.42) किस एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.43) 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा किसे भारत का पहला गवर्नर जनरल बनाया गया?
Ans:- लॉर्ड विलियम बैंटिक। 
Q.44) किस एक्ट द्वारा कंपनी के राजनैतिक अधिकार को छोड़कर सभी व्यापारिक अधिकार समाप्त किए गए?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.45) किस अधिनियम द्वारा कानून बनाने के लिए गवर्नर जनरल की परिषद में विधि सदस्य को चौथे सदस्य के रूप में शामिल किया गया? 
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.46) 1833 के एक्ट द्वारा किसे गवर्नर जनरल की परिषद में विधि सदस्य के रूप में शामिल किया गया? 
Ans:- लॉर्ड मैकाले। 
Q.47) किस एक्ट द्वारा सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों के लिए योग्यता संबंधी मापदंड को अपनाकर भेदभाव को समाप्त किया गया?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.48) किस एक्ट द्वारा मद्रास और बंबई की परिषदों की कानून बनाने की शक्ति को समाप्त कर गवर्नर जनरल को भारत के लिए कानून बनाने का अधिकार दिया गया?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.49) किस एक्ट द्वारा भारत में दास प्रथा को गैर कानूनी घोषित किया गया?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 
Q.50) किस एक्ट द्वारा गवर्नर जनरल को भारत से दास प्रथा को समाप्त करने का निर्देश दिया गया?
Ans:- 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा। 

Post a Comment

0 Comments