Notes Useful for: HPSSC, HPPSC, HP Patwari, HP Police, HP Forest Guard, TGT Tet, PGT, CTET, SSC, Railway, CHSL, CGL, Army GD, UPPSC, UPSSC, And Other State-Centre level exams.
Q.51) किस एक्ट द्वारा कंपनी को ब्रिटिश सरकार ने भारत का क्षेत्र ट्रस्ट के रूप में देने की आज्ञा दी जब तक ब्रिटिश संसद की इच्छा हो?
Ans:- 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा।
Q.52) किस एक्ट के तहत विधि सदस्य को गवर्नर जनरल की काउंसिल का पूर्ण सदस्य बनाया गया?
Ans:- 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा।
Q.53) किस एक्ट द्वारा विधायिका को सशक्त बनाने के लिए विधायिका का विस्तार किया गया?
Ans:- 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा।
Q.54) किस एक्ट द्वारा गवर्नर जनरल की परिषद में छः (6) नए सदस्यों को जोड़ा गया?
Ans:- 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा।
Note:- छः नए सदस्यों में:- बंगाल, बंबई, मद्रास और आगरा प्रान्तों से एक-एक प्रतिनिधि तथा एक मुख्य न्यायाधीश एवं एक कनिष्ठ न्यायाधीश शामिल थे।
Q.55) 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा विधानपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर कितनी की गई?
Ans:- 12.
Q.56) 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा निदेशक मण्डल के सदस्यों की संख्या घटाकर कितनी की गई?
Ans:- 24 से घटाकर 18 की गई।
Q.57) 1853 के चार्टर एक्ट के तहत निदेशक मण्डल के कुल 18 सदस्यों में से कितने सदस्यों की नियुक्ति सीधे ब्रिटिश सम्राट द्वारा की जाती थी?
Ans:- छः (6)।
Q.58) किस एक्ट के तहत सरकारी सेवाओं में नियुक्तियाँ डाइरेक्टरों द्वारा न होकर प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा होने लगी?
Ans:- 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा।
Q.59) किस अधिनियम द्वारा कंपनी के शासन को समाप्त कर भारत का शासन ब्रिटिश क्राउन के अधीन किया गया?
Ans:- 1858 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Q.60) किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को वायसराय कहा जाने लगा?
Ans:- 1858 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Q.61) 1858 के भारत शासन अधिनियम के तहत भारत के पहले वायसराय कौन बने?
Ans:- लॉर्ड कैनिंग।
Q.62) किस अधिनियम के तहत बोर्ड ऑफ कंट्रोल और बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर के समस्त अधिकार भारत सचिव को सौंपे गए?
Ans:- 1858 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Note:- भारत सचिव ब्रिटिश मंत्रिमंडल का सदस्य होता था। जिसकी सहायता के लिए 15 सदस्यीय भारतीय परिषद का गठन किया गया। भारत सचिव इस परिषद का अध्यक्ष होता था।
Q.63) किस अधिनियम को भारतीय स्वतन्त्रता का मैग्नाकार्टा कहा जाता है?
Ans:- 1858 के भारत शासन अधिनियम।
Q.64) किस अधिनियम के तहत भारतीय मामलों पर ब्रिटिश संसद का सीधा अधिकार स्थापित हो गया?
Ans:- 1858 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Q.65) किस अधिनियम के तहत ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रान्तों के गवर्नर और वायसराय के अधिकारों में वृद्धि की गई?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.66) किस अधिनियम द्वारा विभागीय प्रणाली और मंत्रिमंडलीय प्रणाली की नींव रखी गई?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.67) किस अधिनियम द्वारा पहली बार कानून बनाने की प्रक्रिया में भारतीयों को शामिल करने का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.68) किस अधिनियम के तहत वायसराय को कुछ भारतीयों को विस्तारित परिषद में गैर-सरकारी सदस्यों के रूप में नामित करने का अधिकार दिया गया?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.69) किस अधिनियम के तहत वायसराय को पहली बार अध्यादेश जारी करने और वीटो करने की शक्ति प्रदान की गई?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Note: ऐसे अध्यादेश की अवधि छः माह तक होती थी।
Q.70) किस अधिनियम के तहत वायसराय को नए प्रांतों की स्थापना और सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार दिया गया?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.71) किस अधिनियम के तहत कुछ ऐसे विषय जिन्हें प्रस्तावित करने के लिए गवर्नर जनरल की पूर्व अनुमति आवश्यक की गई?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.72) किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल परिषद की विधायी शक्तियों का विकेन्द्रीकरण कर उन्हें बंबई और मद्रास सरकार में निहित किया गया?
Ans:- 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.73) किस अधिनियम द्वारा रेग्युलेटिंग एक्ट से शुरू केन्द्रीकरण की प्रवृति को बदल दिया गया?
Ans:- 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.74) किस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद का विस्तार कर उसमें पांचवें सदस्य को शामिल किया गया?
Ans:- 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.75) किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल परिषद के सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया?
Ans:- 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.75) किस अधिनियम का निर्माण विधानपरिषदों के विस्तार व शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से की गई थी?
Ans:- 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम।
Q.76) किस अधिनियम द्वारा केंद्रीय व प्रांतीय विधान परिषदों की सदस्य संख्या में वृद्धि की गई?
Ans:- 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- परिषदों में 8 से 20 नए सदस्यों की नियुक्ति की गई। इनमें से 40% गैर-सरकारी होते थे। परंतु परिषदों में बहुमत सरकारी सदस्यों का ही रहता था।
Q.77) किस अधिनियम के तहत चुनाव पद्धति की अप्रत्यक्ष शुरुआत हुई?
Ans:- 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- निर्वाचन की पद्धति पूर्णतया अप्रत्यक्ष थी।
Q.78) किस अधिनियम द्वारा परिषद के भारतीय सदस्यों को वार्षिक बजट पर बहस करने और सरकार से प्रश्न पूछने का अधिकार दिया गया?
Ans:- 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि भारतीयों को सरकार से प्रश्न पूछने का अधिकार तो दिया गया परंतु वे अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछ सकते थे।
Q.79) किस अधिनियम द्वारा प्रांतीय विधानपरिषदों में गैर-सरकारी सदस्यों को नियुक्त करने की शक्ति वायसराय को दी गई?
Ans:- 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.80) किस अधिनियम द्वारा चुनाव पद्धति तो शुरू की गई परंतु अधिनियम में 'चुनाव' शब्द का प्रयोग नहीं किया गया था?
Ans:- 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.81) किस अधिनियम को मार्ले-मिण्टो सुधार के नाम से भी जाना जाता है?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम को।
Q.82) किस अधिनियम द्वारा केंद्रीय विधानपरिषद में सरकारी सदस्यों के बहुमत की व्यवस्था की गई?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- इन सरकारी सदस्यों में चार प्रकार के सदस्य थे:- 1) पदेन सदस्य 2) मनोनीत सरकारी सदस्य 3) मनोनीत गैर-सरकारी सदस्य 4) निर्वाचित सदस्य।
Q.83) किस अधिनियम द्वारा प्रांतीय विधानपरिषदों में गैर-सरकारी सदस्यों के बहुमत की व्यवस्था की गई?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- इसमें सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यों की संख्या निर्वाचित सदस्यों की संख्या से अधिक रखी गई।
Q.84) किस अधिनियम द्वारा विधानपरिषद के सदस्यों को बजट को अंतिम रूप में स्वीकार करने से पूर्व बजट की विवेचना करने और प्रस्ताव प्रस्तावित करने का अधिकार दिया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.85) किस अधिनियम द्वारा भारतीयों को विधि निर्माण व प्रशासन दोनों में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.86) किस अधिनियम द्वारा केंद्रीय एवं प्रांतीय परिषद के सदस्य बजट पर बहस करने और अनुपूरक प्रश्न पूछने के अधिकार का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.87) किस अधिनियम द्वारा पृथक निर्वाचक मण्डल का गठन किया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.88) किस अधिनियम के तहत मुसलमानों के लिए पृथक मताधिकार और पृथक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रावधान किया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Note:- इसके अनुसार मुस्लिम मतदाता ही मुस्लिम सदस्यों का चुनाव कर सकते थे।
Q.89) किस अधिनियम के तहत परिषद में निर्वाचित होने वाले प्रतिनिधियों को वर्ग, समुदाय तथा हितों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में रखा गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अंधिनियम द्वारा।
Q.90) किस अधिनियम द्वारा केंद्रीय विधानपरिषद हेतु एक नए वर्ग (मुस्लिम वर्ग) को शामिल किया गया?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.91) किस अधिनियम द्वारा केंद्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी परिषद में एक-एक भारतीय सदस्यों की नियुक्ति की गई?
Ans:- 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा।
Q.92) 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा वायसराय की कार्यकारिणी/कार्यपालिका परिषद के प्रथम भारतीय सदस्य कौन बने थे?
Ans:- सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा।
Q.93) 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम के बारे में यह कथन किसका है---'इन्होंने उभरते हुए प्रजातंत्र को मार डाला।'?
Ans:- के.एम. मुंशी।
Q.94) 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम के बारे में यह कथन किसका है---'यह सुधार केवल चंद्रमा के चाँदनी के समान है।'?
Ans:- मजूमदार।
Q.95) किस अधिनियम को मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार के नाम से भी जाना जाता है?
Ans:- 1919 के भारत शासन अधिनियम को।
Q.96) किस अधिनियम द्वारा पहली बार उतरदायी शासन शब्दों का स्पष्ट प्रयोग किया गया?
Ans:- 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Note:- इससे तात्पर्य यह है कि ब्रिटिश सरकार ने पहली बार 20 अगस्त, 1917 को घोषणा की कि उसका उद्देश्य भारत में क्रमिक रूप से उतरदायी सरकार कि स्थापना करना था। जिस कारण
यह अधिनियम बनाया गया जो 1921 से लागू हुआ।
Q.97) किस अधिनियम द्वारा भारत में प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली लागू की गई?
Ans:- 1919 के भारत शासन/सरकार अधिनियम द्वारा।
Q.98) किस अधिनियम द्वारा राज्यों पर केंद्रीय नियंत्रण कम करने का प्रयास किया गया?
Ans:- 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Q.99) किस अधिनियम द्वारा सिखों, यूरोपियनों, एंग्लो इंडियनों और भारतीय ईसाईयों को पृथक प्रतिनिधित्व दिया गया?
Ans:- 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा।
Q.100) किस अधिनियम द्वारा भारत में द्विसदनीय व्यवस्था की गई?
Ans:- 1919 के भारत के शासन अधिनियम द्वारा।
Note:- द्विसदनीय व्यवस्था: पहला-राज्यपरिषद और दूसरा-केंद्रीय विधान सभा। केंद्रीय विधान सभा का कार्यकाल तीन वर्ष का था।
0 Comments