➤ हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी द्वारा एक फुटबॉल स्टेडियम सहित नई इमारतों के कारण अपने विक्टोरियन डॉक के आकर्षण को कम करने के बाद लिवरपूल शहर को युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।
➨ लिवरपूल को वर्ष 2004 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया था जो ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, ताजमहल और पीसा के लीनिंग टावर जैसे सांस्कृतिक स्थलों में शामिल हो गया था। इस प्रतिष्ठित सूची से हटाये जाने वाले स्थलों (शहर) की सूची में इसका तीसरा स्थान है।
➨ इससे पहले वर्ष 2007 में ओमान में स्थित पशु अभ्यारण (ओरिक्स पशु) और दूसरा वर्ष 2009 में जर्मनी के ड्रेसडेन की एल्बे घाटी को इस सूची से बाहर किया गया था।
➨ Heritage लेबल एतिहासिक स्थलों को दुनिया भर में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र प्रदान करता है जो उनके एतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करते हैं।
➨ विश्व विरासत समिति की चीन के फुझोउ में आयोजित (Online) हुए 44वें सत्र में लिवरपूल को विश्व विरासत स्थल की सूची से बाहर किए जाने का निर्णय लिया गया है।
➨ वर्ष 2012 के बाद से युनेस्को द्वारा शहर में बनी नई इमारतें जिस कारण शहर का क्षितिज बदल गया है जो इसके तट के विरासत मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं, इस संबंधी चेतावनी भी दी गई थी।
➨ लिवरपूल के बारे में:- यह इंग्लैंड में स्थित एक प्रसिद्ध एतिहासिक शहर है। इसके एतिहासिक केंद्र में छः क्षेत्र और लिवरपूल के समुद्री व्यापारिक शहर के डॉकलैंड 18वीं और 19वीं शताब्दी में दुनिया के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में से एक है जो उस समय के विकास के साक्षी है। लिवरपूल ने ब्रिटिश साम्राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों के जन आंदोलन के लिए प्रमुख बंदरगाह बन गया। लिवरपूल आधुनिक डॉक प्रौद्योगिकी, परिवहन प्रणालियों और बंदरगाह प्रबंधन के विकास में अग्रणी था। 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश द्वीपों में औद्योगिक नहरों के विकास और 19वीं शताब्दी में रेलवे परिवहन के विकास में लिवरपूल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में लिवरपूल में अपनी वास्तुकला और सांस्कृतिक गतिविधियों की गुणवता और नवीनता पर ध्यान केन्द्रित किया। इस बात का प्रमाण सेंट जॉर्ज हॉल और इसके संग्रहालयों जैसे उत्कृष्ट सार्वजनिक भवनों के रूप में है। इस प्रकार लिवरपूल न केवल इतिहास में बल्कि वर्तमान में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

0 Comments