➤ हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन जोजिला टनल वर्ष 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हाल ही में इस टनल की समीक्षा की गई है।
➨ इस टनल का निर्माण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच किया जा रहा है। यह एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक (bi-directional) टनल होगी। जो लद्दाख के लेह और श्रीनगर के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने में सहायक होगी।
➨ इस टनल की कुल लंबाई 14.15 km है जो समुद्रतल से 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस परियोजना में 18.63 km का अप्रोच रोड भी शामिल है तथा टनल और अप्रोच रोड पर कुल मिलाकर 4500 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।
➨ Z-Morh टनल:- इस टनल को सोनमार्ग में विकसित किया जा रहा है जो श्रीनगर के साथ हर मौसम में क्नेक्टिविटी प्रदान करेगी। जिससे यह पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। इसके दिसंबर 2023 तक तैयार होने की संभावना है और इसे 2378 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।
➨ Z-Morh टनल और ज़ोजिला टनल को जोड़ने वाला 18.63 km लंबाई वाले अप्रोच रोड जिसमें 433 मी. और 1958 मी. के दो छोटे टनल भी शामिल होंगे। इस सड़क की कुल लंबाई 12 km होगी।
➨ इस टनल के निर्माण से श्रीनगर, लेह, द्रास और कारगिल क्षेत्र में सभी मौसम में सुरक्षित संपर्क स्थापित होगा। क्योंकि भारी बर्फबारी के चलते यह स्थल छः महीनों तक देश के अन्य भागों से कट जाता है।
➨ इस परियोजना की कुल लंबाई 37.78 km है। इस परियोजना की परिकल्पना सबसे पहले 2005 में की गई थी। इसके संबंध में BRO द्वारा BOT मोड पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट वर्ष 2013 में तैयार की गई थी। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी 2020 में इस परियोजना की विस्तृत समीक्षा की थी। परंतु परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को अगले लोकसभा चुनाव से पहले यानि 2023 तक पूरा करने का आग्रह किया है।

0 Comments