🔴 हाल ही में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
➡️ राजेंद्र अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें क्रम के राज्यपाल होंगे।
➡️ इससे पहले राजेंद्र अर्लेकर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।
➡️ इसके अतिरिक्त वे गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रह चुके हैं।
➡️ राजेंद्र अर्लेकर गोवा origin के पहले व्यक्ति हैं जो राज्यपाल के पद पर नियुक्त हुए हैं।
➡️ इससे पूर्व हिमाचल राज्यपाल के पद पर सेवा दे चुके बंडारू दतात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
➡️ हिमाचल के नये राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर की नियुक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा की गई।
🔰 हिमाचल के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर
🔰 हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
🔰 हिमाचल के पहले राज्यपाल: एस. चक्रवर्ती
🔰 हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष: विपिन सिंह परमार
🛑 राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य 👇👇👇
🔷 भारत के सभी राज्यों में कार्यपालिका का अध्यक्ष राज्यपाल होता है।
🔷 संविधान के अनुच्छेद-153 में सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल की व्यवस्था की गई है।
नोट: राज्यपाल के संदर्भ में एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।
🔷 संविधान के अनुच्छेद-155 के अनुसार, राज्यपाल की नियुक्ति 5 (पाँच) वर्षों के लिए राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
🔷 संविधान के अनुच्छेद-159 के अन्तर्गत पद ग्रहण करने से पूर्व राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष पद की शपथ ग्रहण करता है।
🔷 संविधान के अनुच्छेद-213 में राज्यपाल की अध्यादेश जारी करने की शक्ति दी गई है।
🟥 अन्य राज्यों में नियुक्त हुए राज्यपाल 👇👇👇
✳️ हरियाणा: बंडारू दतात्रेय
✳️ मिजोरम: हरि बाबू कंभमपति
✳️ गोवा: P. S. श्रीधरन पिल्लई
✳️ त्रिपुरा: सत्यदेव नारायण आर्य
✳️ झारखंड: रमेश बैस
✳️ कर्नाटक: थावरचंद गहलोत
✳️ मध्य प्रदेश: मंगूभाई छगनभाई पटेल
0 Comments