➤ हाल ही में सिक्किम सरकार द्वारा मछली के महत्व को उजागर करने और इसके संरक्षण उपायों पर ज़ोर देने के लिए 'कैटली' को राज्य मछली के रूप में चुना गया।
➨ मतस्य निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक C.S राय के अनुसार कैटली मछली सिक्किम में लगभग पूरे राज्य को कवर करते हुए विभिन्न ऊंचाई पर पाई जाती है जो मुख्य रूप से तीस्ता और रंगीत नदियों और उनकी सहायक नदियों में पाई जाती है।
➨ वर्ष 1992 में ICAR-नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सीज (ICAR-NBFGR), लखनऊ ने कैटली मछली को एक लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया था। इसके पश्चात वर्ष 2014 में मछली को IUCN द्वारा लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
➨ सिक्किम सरकार ने राज्य के जलाशयों (Reservoirs) को मछली पकड़ने की गतिविधियों के लिए खुला घोषित किया है।
➨ C.S राय के अनुसार सिक्किम मतस्य नियम, 1990 के तहत मौजूदा प्रावधानों के अनुसार जलाशयों में मछली पकड़ने के लिए इच्छुक व्यक्तिगत मछुआरों या मछुआरा सहकारी समितियों या SHG को मतस्य निदेशालय द्वारा लाइसेंस जारी किया जाएगा।
➨ राज्य में जलाशय उतरी सिक्किम के चुंगथांग, पश्चिमी सिक्किम के लेगशेप तथा पूर्वी सिक्किम में डिक्चु व रोराथांग में स्थित है।
➯ सिक्किम राज्य के बारे में ----
⧪ राजधानी: गंगटोक
⧪ मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग
⧪ राज्यपाल: गंगा प्रसाद
⧪ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश: मीनाक्षी मदन राय
Note: भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सिक्किम में स्थित है।

0 Comments