➤ हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की स्पीति घाटी के काजा में दुनिया के सबसे ऊंचे/ऊंचाई पर स्थित सार्वजनिक इलैक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन का उदघाटन किया गया।
➨ यह चार्जिंग स्टेशन इलैक्ट्रिक वाहन इन्फ्रास्ट्रक्चर में विशेषज्ञता रखने वाले पुणे स्थित स्टार्ट-अप goEgoNetwork ने पश्चिमी हिमालय की स्पीति घाटी के काजा में Bharat AC और Dual Socket के साथ Type 2 चार्जर स्थापित किए हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे ऊंचा EV चार्जिंग स्टेशन बन गया है। यह समुद्रतल से लगभग 3800 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। यह काजा में स्थित पहला स्टेशन है।
➨ 21 सितंबर 2021 को विश्व शून्य उत्सर्जन दिवस मनाने के लिए दो TVS iQube इलैक्ट्रिक स्कूटरों के साथ मनाली से काजा तक मिशन0एमिशन (mission0emission) राइड लांच की गई थी। goEgoNetwork ने हिमाचल प्रदेश में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए TVS मोटर कंपनी के साथ सहयोग किया है।
➨ इस EV चार्जिंग स्टेशन के सभी उत्पाद मेड इन इंडिया है। Bharat AC और Dual Socket ने टाइप 2 चार्जर मेक इन इंडिया सर्टिफिकेशन और ARAI और OCA सर्टिफिकेशन का अनुपालन किया है। यह चार्जिंग स्टेशन होटल Dayzor में स्थित है तथा सभी EV स्कूटर और कारों को चार्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
➨ goEgoNetwork के अनुसार वह वर्ष 2030 तक भारत के सभी लोकप्रिय गंतव्यों में सार्वजनिक चार्जिंग स्टार्ट-अप स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
➨ इलैक्ट्रिक वाहनों का सबसे अच्छा लाभ यह है कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के अलावा EV-2030 तक तेल आयात को लगभग 60 बिलियन डॉलर कम कर सकता है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारत में तेल की 82% मांग आयात से पूरी होती है। इसलिए यदि इलैक्ट्रिक वाहन भारत के तेल आयात को कम करने में योगदान दे सकते हैं तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। सड़क मंत्रालय रेलवे, मेट्रो और इंटरसिटी बसों को भी हाइड्रोजन से चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
➨ काजा के बारे में:- काजा टाउन स्पीति घाटी का उप-मण्डल मुख्यालय है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पश्चिमी हिमालय में स्थित है। स्पीति एक उच्च ऊंचाई वाला और ठंडा रेगिस्तान है जो इलाके, जलवायु और बौद्ध संस्कृति के संबंध में पड़ोसी तिब्बत और लद्दाख क्षेत्रों के समान है। काजा स्पीति नदी के किनारे स्थित हैं। यह स्पीति घाटी का टाउनशिप और वाणिज्यिक केंद्र है।
➨ हिमाचल प्रदेश के बारे में ----
⧪ हिमाचल के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर
⧪ हिमाचल के राज्यपाल: राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर
⧪ हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश: मोहम्मद रफीक
⧪ हिमाचल के मुख्य सचिव: राम सुभग सिंह

0 Comments